Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत-बांग्लादेश संबंधों की बेहतरी को लेकर आशान्वित बांग्लादेशी उपदूतावास के नए प्रथम सचिव

शनिवार को अपने आवास पर हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंधों पर बात की। तारिक चयन ने डॉ. यूनुस के विचारों को दोहराते हुए कहा, "भारत हमारा सबसे बड़ा पड़ोसी देश है। दोनों देशों के संबंध अच्छे हैं और बने रहेंगे।

16 Mar 2025

भारत-बांग्लादेश संबंधों की बेहतरी को लेकर आशान्वित बांग्लादेशी उपदूतावास के नए प्रथम सचिव

कोलकाता। कोलकाता स्थित बांग्लादेश उपदूतावास में प्रथम सचिव (प्रेस) के रूप में तारिकुल इस्लाम भुइयां उर्फ तारिक चयन ने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद यह पद कुछ महीनों तक खाली था। पत्रकारिता से जुड़े रहे तारिक का मानना है कि भारत और बांग्लादेश के रिश्ते सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे।

शनिवार को अपने आवास पर हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंधों पर बात की। तारिक चयन ने डॉ. यूनुस के विचारों को दोहराते हुए कहा, "भारत हमारा सबसे बड़ा पड़ोसी देश है। दोनों देशों के संबंध अच्छे हैं और बने रहेंगे। इस रिश्ते की अनदेखी नहीं की जा सकती।” उन्होंने भरोसा जताया कि यह संबंध आगे भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे।

तारिक का जन्म कुमिल्ला में हुआ था। वह बांग्लादेश की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहे हैं। उन्हें अवामी लीग के कट्टर विरोधी और कार्यवाहक सरकार के प्रमुख सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस का करीबी माना जाता रहा है। डॉ. यूनुस के कई विदेश दौरों में तारिक उनके साथ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, "मैं सिर्फ सत्ता में आने के बाद उनके साथ नहीं था, बल्कि जब 2023 में डॉ. यूनुस को तमाम हमलों का सामना करना पड़ रहा था, तब मैं उनके साथ मलेशिया गया और 2024 में फिलीपींस में भी उनके साथ रहा। मैंने उनके कई इंटरव्यू किए।

गौरतलब है कि तारिक चयन की पत्नी इशरत तारिक को बांग्लादेश सरकार ने सहायक अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया है।

उन्होंने 2010 में ढाका विश्वविद्यालय से एम.ए. (शिक्षा और अनुसंधान) किया। 2012 से पेशेवर पत्रकारिता में आए। पहले ‘जनकंठ’, फिर 2013 से 2016 तक ‘बांग्ला विजन’, फिर दो साल ‘कालेर कंठ’ के अंग्रेजी संस्करण और उसके बाद पांच साल ‘मानवजमीन’ में काम किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-बांग्लादेश संबंधों की बेहतरी को लेकर आशान्वित बांग्लाद
शनिवार को अपने आवास पर हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने भारत-बांग्लादेश संबंधों पर बात की। तारिक चयन ने डॉ. यूनुस के विचारों को दोहराते हुए कहा,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News